27 लाख से ज्यादा के नोट बरामद
महाराष्ट्र पुलिस जांच में जुटी
कांकेर। नक्सलियों के 2000 नोट खपाने के मामले में कांकेर के बांदे थानांतर्गत ग्राम पानावर निवासी युवक कांग्रेस के नेता महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इसके साथ ही एक आरोपी महाराष्ट्र का भी है। नोट खपाने में शामिल पानावर निवासी युवक बिप्लव सिकदर जिला युवक कांग्रेस का कार्यकारिणी सदस्य और पानावर सेक्टर कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष है। यह पद आरोपी के फेसबुक में लिखे हुए हैं। फेसबुक में लोड फोटो में आरोपी कई कांग्रेस नेताओं के साथ बैठा हुआ है। गढ़चिरौली पुलिस को मुखबिर से 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे जानकारी मिली कि नक्सलियों के 2000 नोट को बदलने के लिए युवक मोटर सायकल से आ रहे हैं। इसी जानकारी पर विशेष अभियान दल के जवानों ने अहेरी में नाकाबंदी कर वाहनों की रूटीन जांच करने के दौरान मोटर साइकिल में 2 संदिग्धों के पास से 27 लाख 62 हजार रुपए की अवैध रकम बरामद हुई। दोनों संदिग्धों में एक ने अपना नाम बिप्लव पिता गितिश सिकदर (24), निवासी पानावर थाना बांदे जिला कांकेर और दूसरे ने रोहित मंगू कोर्सा (24), निवासी है टी एटापल्ली जिला गढ़चिरौली बताया। जांच में पता चला कि यह रकम भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन के 2000 रुपए के नोटों को बदलने के लिए दिया गया था।
—
ऐसे मिले नोट
आरोपियों के पास से 2000 के 607 नोट राशि 12 लाख 14 हजार, 500 रुपए के 3072 नोट 15 लाख 36 हजार, 200 रुपए के 7 नोट 1400 रूपएं, 100 रुपए के 106 नोट कुल 10 हजार 600 रुपए मिले। इस तरह कुल 27 लाख 62 हजार रुपए जब्त किए गए। इस बड़ी रकम के बारे में पूछे जाने पर कोई उचित जवाब नहीं दिया और अंतत: उन्होंने कबूला कि नक्सलियों के नोट थे और इनको बदलने के लिए जा रहे थे।
—
खबर के साथ फोटो —06—केकेआर—01—गढ़चिरौली पुलिस के द्वारा जारी की गई फोटो
खबर के साथ फोटो —06—केकेआर—01 —01— आरोपी के फेसबुक पेज के मुख्य पेज
खबर के साथ फोटो —06—केकेआर—01 —02—आरोपी बिप्लब सिकदर
000

