गूंजी किलकारी… काजल बनीं मम्मी, घर में बेटे को देख गौतम किचलू की खुशी का ठ‍िकाना नहीं

सिंघम ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के घर नन्हे बेटे (Kajal Aggarwal Baby Boy) ने जन्म लिया है। काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) भी पैरेंट्स क्लब में शामिल हो चुके हैं। काजल ने बेटे (Kajal Aggarwal Welcomes Baby Boy) को जन्म दिया है। इस गुडन्यूज को सुन उनके फैंस खासा खुश हैं। बता दें हाल में ही टीवी की होस्ट और कमीडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर भी बेटे का जन्म हुआ। वहीं टीवी के मशहूर राम और सीता की जोड़ी गुरमीत और देबीना के यहां नन्ही परी ने जन्म लिया।

Amazon पर शानदार ऑफर – इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, होम डेकोर और अन्य सामानों पर पाएं भारी छूट.
फैंस को अभी काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के बेटे की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल काजल अग्रवाल और गौतम ने बेटे की झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। जल्द ही वह अपने चाहने वालों के साथ भी इस गुडन्यूज को शेयर करेंगे।

काजल अग्रवाल ने कब सुनाई थी गुडन्यूज
काजल अग्रवाल ने न्यू ईयर 2022 के मौके पर अपने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। काजल प्रेग्नेंसी पीरियड को खासा एन्जॉय करती नजर आईं। उन्होंने लगातार सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट शेयर किए। इतना ही नहीं वह अपने फैंस के साथ योग से लेकर प्रेग्नेंसी टिप्स भी साझा करती नजर आई थीं।

काजल अग्रवाल की गोद भराई

पति गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल ने अपनी गोद भराई की रस्म निभाई थी। 25 फरवरी 2022 को ऐक्ट्रेस ने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह रेड कलर की साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

प्रातिक्रिया दे