नई दिल्ली। गर्मी से तपन झेल चुके भारत में बारिश की धमाकेदार एंट्री हुई है। एक ओर जहां राजधानी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में बारिश राहत दे रही है। वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जनता के लिए आफत लेकर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि देश के पूर्व मध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक सक्रिय मॉनसून की स्थिति बनी रहेगी। इधर, मॉनसून कुछ और राज्यों में भी दस्तक दे चुका है। एनसीआर में बारिश का दौर जारी है। यहीं नजारा मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। इनके अलावा तटीय कर्नाटक, कोंकण, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। साथ ही राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्से मॉनसून की बारिश में भीग रहे हैं। बारिश ने बढ़ते तापमान को काबू करने में काफी मदद की है।
—
00 दो दिन में आठ राज्यों में 33 लोगों की मौत
00 उत्तराखंड में उफनती नदी में बह गए भाई-बहन
00 असम के बरपेटा जिले में करीब 1.70 लाख बाढ़ से प्रभावित
00 हिमाचल में जाम 20 घंटे बाद खुला जाम। अब भी 150 रोड बंद
00 अगले 24 घंटे में 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
00000

