जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘कानून गलत’ पाए जाने पर ‘कुछ लोगों’ के सड़कों पर उतरने और हिंसा तथा आगजनी में शामिल होने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि आज कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेज गति के साथ विकास कर रहा भारत इस दशक के आखिर तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2047 तक पहले नंबर की अर्थव्यवस्था होगा।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों को देश की महान उपलब्धियों को पचाने (डाइजेस्ट करने) में दर्द होता है।
–
अपने संबोधन में धनखड़ ने किसी व्यक्ति या राज्य विशेष का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा,‘‘आज के समय क्या कोई कानून से ऊपर है? नहीं है ना।
000

