बिहार से बंगाल तक 20 राज्यों में बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटों में मौसम विभाग का अनुमान

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए उम्मीद की किरण नजर आ रही है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अब मानसून जल्द ही मेहरबान होगा। दो सप्ताह तक लगातार और अच्छी बारिश होगी। इस समय बंगाल की खाड़ी से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में बिहार-झारखंड के संपूर्ण क्षेत्र में समेत देश के 20 राज्यों में वर्षा शुरू हो जाएगी। आईएमडी का कहना है कि नई सैटेलाइट इमेज से ये पता चल रहा है कि अगले 24 घंटे में उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में भी आज बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर में बाढ़, लाखों प्रभावित

इधर, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। असम स्टेट डिजास्टर के मुताबिक, राज्य के 20 जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। 108 गांवों में 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नलबाड़ी जिले में बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के जमुई जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मालदा में 12 बच्चे भी बिजली गिरने से घायल हुए हैं।

000

प्रातिक्रिया दे