शिवसेना, राकांपा ने मनाया ‘गद्दार दिवस’, राउत ने लिखा संरा को पत्र

-शिंदे गुट के विद्रोह को एक साल पूरा

(फोटो )

मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को गद्दार दिवस मनाया। बीते साल 20 जून को ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ बगावत की थी। इसके एक साल पूरा होने पर मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य भागों में आयोजन किया गया। शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर 20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ घोषित करने की अपील भी की। इधर, राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में नारेबाजी की। खोके (कार्टन) हाथों में लिए राकांपा सदस्यों ने दावा किया कि विद्रोही विधायकों ने राज्य में सरकार बनाने के लिए पैसा लिया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुए विद्रोह के कारण उद्घव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की गठबंधन सरकार गिर गई थी। 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। –

राउत ने लिखा संयुक्त राष्ट्र को पत्र

राउत ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे पत्र में कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, उसी तरह 20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाया जाए। ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए, ताकि दुनिया गद्दारों को याद रखे। पिछले साल 20 जून को शिवसेना के 40 विधायकों का एक समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘उकसाए” जाने के बाद अपने दल से अलग हो गया था। ‘‘ऐसा बताया जाता है कि उनमें से हरेक ने 50-50 करोड़ रुपए लिए।’ हमें धोखा देने वाले 40 विधायकों का नेतृत्व एक प्रमुख विधायक एकनाथ शिंदे (जो अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं) ने किया। उनके साथ उन 10 निर्दलीय विधायकों ने भी हमारा साथ छोड़ दिया, जो हमारी महा विकास आघाडी सरकार का समर्थन कर रहे थे।”

000

प्रातिक्रिया दे