‘राम और हनुमान को ताला लगाने वालों को सबक सिखाना जरूरी’

-कांग्रेस पर बरसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

कोप्पल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। भारतीय जनता पार्टी राज्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोप्पल में एक जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा- कोप्पल की धरती बहुत ही ऐतिहासिक धरती है, यहा अर्जुन ने पूजन किया था। उन्होंने कहा- ये संस्कृति से भरी हुई धरा है और ऐसी पूज्य धरती पर कांग्रेस कभी राम पर ताला लगाती है, तो कभी हनुमान पर ताला लगाती है। ऐसे में इस प्रकार के लोगों को सबक सिखाना जरूरी है, इन्हें घर बिठाना जरूरी है। नड्डा ने कहा- 9 साल पहले भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाने वाला भारत था। फैसले नहीं लेने वाला भारत था। घुटने टेक कर चलने वाला भारत था और जब आपने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो भारत दुनिया में सिक्का जमाने वाला भारत बन गया। छलांग लगाने वाला भारत बन गया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी का काम है- PFI का समर्थन करना, बजरंगबली पर ताला लगाना, भ्रष्टाचार करना, विकास के काम पर ब्रेक लगाना।

वोक्कालिगा और लिंगायत को दिया आरक्षण

भाजपा देने वाली सरकार है और कांग्रेस लेने वाली सरकार थी। हमारी सरकार ने SC/ST, वोक्कालिगा और लिंगायत का आरक्षण बढ़ाने का काम किया। इसलिए विकास को आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा- जिस ब्रिटेन ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, उसे पछाड़कर अब हम 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। पहले 92 प्रतिशत मोबाइल बाहर से आता थे, आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनते है। पिछले 9 साल में ये परिवर्तन आया है।

0000

प्रातिक्रिया दे