ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंडोनेशिया तक दिखा खूबसूरत नजारा

-साल 2023 का दिखा पहला सूर्य ग्रहण

(फोटो : ग्रहण)

नई दिल्ली। दुनिया भर में गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण देखा गया। यह सूर्य ग्रहण काफी अलग रहा है, क्योंकि यह हाइब्रिड सूर्य ग्रहण था। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का मतलब है कि वलयाकार ग्रहण, आंशिक और पूर्ण सूर्य ग्रहण का संयोजन। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आया। ऐसे में भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया से लेकर दुनिया के कई जगहों पर सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखा गया है। यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन,समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई दिया था।

एक्समाउथ में जुटे 20 हजार लोग

मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के तटीय शहर एक्समाउथ में बृहस्पतिवार को तड़के दुर्लभ सूर्य ग्रहण नजर आया, जिसे देखने करीब 20,000 लोग जुटे। सूर्य ग्रहण के कारण करीब एक मिनट तक प्रांत में अंधेरा छाया रहा। एक्समाउथ में ग्रहण देखने वालों में नासा के खगोलविद हेनरी थ्रूप भी थे। उन्होंने कहा ‘‘अविश्वसनीय नजारा है। दिलचस्प बात है कि जब ग्रहण देख रहे थे हम लोग, तभी हमने बृहस्पति और बुध ग्रहों को भी स्पष्ट देखा। दिन में बुध का दिखना बहुत ही दुर्लभ है। इंडोनेशिया की राजधानी में आंशिक ग्रहण देखने के लिए जकार्ता तारामंडल में सैकड़ों लोग पहुंचे।

000000

प्रातिक्रिया दे