चुनावी राज्य कर्नाटक पर मेहरबान गेल, अन्य राज्यों से ज्यादा सस्ती कर दी गैस

  • बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ में घटाई गई पीएनजी गैस की कीमत सात रुपये प्रति मानक घनमीटर

-कंपनी ने अपने परिचालन वाले अन्य शहरों में पीएनजी का दाम छह रुपये प्रति इकाई घटाया है

(फोटो : गेल)

देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड की शहर गैस वितरण इकाई गेल गैस लिमिटेड ने गैस की मूल्य लागत में कमी के बाद रविवार को सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में सात रुपये तक की कटौती की है। गेल गैस ने बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ में पीएनजी गैस की कीमत सात रुपये प्रति मानक घनमीटर (एससीएम) घटाई है। वहीं कंपनी ने अपने परिचालन वाले अन्य शहरों में पीएनजी का दाम छह रुपये प्रति इकाई घटाया है। कंपनी ने बयान में कहा कि उसने कर्नाटक में वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली सीएनजी के दाम भी सात रुपये प्रति किलोग्राम घटाए हैं। अन्य क्षेत्रों में सीएनजी का दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम कम किया गया है। बयान में कहा गया है, ”गेल गैस लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को नए घरेलू गैस मूल्य निर्धारण का लाभ देने के लिए नौ अप्रैल से कीमतों में उल्लेखनीय रूप से कटौती की घोषणा की है।”

देवास, मेरठ, सोनीपत, ताज ट्रेपेजियम क्षेत्र, रायसेन, मिर्जापुर, धनबाद, आदित्यपुर और राउरकेला में पीएनजी की नई दर 52.50 रुपये प्रति इकाई (एससीएम) होगी। बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ के लिए यह 51.50 रुपये प्रति इकाई है।

    इसी तरह मेरठ और सोनीपत के लिए सीएनजी की नई कीमत 85 रुपये प्रति किलोग्राम है। देवास, ताज ट्रेपेज़ियम क्षेत्र और देहरादून के लिए यह 92 रुपये प्रति किलो; बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ के लिए 82.50 रुपये प्रति किलो; मिर्जापुर के लिए 87 रुपये प्रति किलोग्राम, रायसेन, धनबाद, आदित्यपुर, पुरी और राउरकेला के लिए 91 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

फार्मूला संशोधन के बाद उठाया कदम

   कंपनी ने सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण के फार्मूले को संशोधन के बाद यह कदम उठाया है। संशोधित फॉर्मूले और मूल्य की सीमा की वजह से प्राकृतिक गैस की कीमत 8.57 डॉलर से घटाकर 6.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई है। प्राकृतिक गैस को ही वाहन के लिए सीएनजी ईंधन और रसोई में खाना पकाने वाली पीएनजी में बदला जाता है।

9999

बीएन चंद्रप्पा होंगे कर्नाटक कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष

चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा फैसला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का बीते महीने निधन हो गया था। अब आर. ध्रुवनारायण की जगह बीएन चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है। कर्नाटक कांग्रेस में अब प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें नवनियुक्त बीएन चंद्रप्पा के अलावा रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली शामिल हैं। बीएन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीत चुके हैं। सेंट्रल कर्नाटक में बीएन चंद्रप्पा का प्रभाव माना जाता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस इलाके में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है।

000000

प्रातिक्रिया दे