ट्विटर पर नीली चिड़िया की फिर हुई वापसी, मस्क ने बदला लोगो

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से ट्विटर के लोगो को बदल दिया है। इससे तीन दिन पहले उन्होंने नीली चिड़िया को हटाकर एक डॉग का लोगो लगाया था। जिसके बाद वह खूब वायरल हुआ था।

आपको बता दें कि यह बदलाव केवल वेब वर्जन पर ही किया गया था। ऐप पर नहीं। अब एक बार फिर नीली चिड़िया की वापसी हुई है। अब यह लोगो वेब और ऐप दोनों पर नज़र आ रहा है। हालांकि इसे बदलते ही क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है।

एलन मस्क के इस फैसले पर यूजर्स भी हैरान हो रहे थे जब ट्विटर पर डॉग ट्रैंड करने लग पड़ा था। पहले लोगों को यह लगा कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। हालांकि उसके बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट किया और यह साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो फिर बदल दिया है।

एलन को डॉग से है बहुत प्यार

बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर बर्ड लोगो को डॉगकॉइन लोगो से बदल दिया था। एलन को शायद अपने डॉग से बहुत प्यार है, उन्होंने इससे पहले अपने पालतू शीबा इनु फ्लोकि को ट्विटर का सीईओ बना दिया था। बदलाव के बाद ट्विटर के लोगो पर भी शीबा इनु ही नजर आ रहा था। अब एलन मस्क ने ऐसा क्यों किया था ये तो वही जाने पर अब फिर से ट्विटर पर छोटी चिड़िया वापस आ गई है।

वेब वर्जन में बदला था ट्विटर लोगो

करीब 3 दिन पहले, मस्क ने ट्विटर लोगो को डॉगकोइन लोगो में बदलकर सभी को हैरान कर दिया था। लोगों को लगा था कि डॉगकोइन लोगो कुछ घंटों के लिए रहेगा और बाद में हट जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगने लगा कि शायद अब डॉगकोइन लोगो ही ट्विटर की पहचान होगा। लोगो लगभग 3 दिनों तक रहा। हालांकि, डॉगकोइन लोगो केवल वेब वर्जन में दिखाई दे रहा था।

लोगो बदलकर मस्क ने उड़ाया था मजाक

दरअसल, ट्विटर बर्ड लोगो को डॉगकॉइन में बदलने के बाद मस्क ने इसका मजाक भी उड़ाया था। मस्क ने एक पुराना स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें एक यूजर ने उनसे मजाक में कहा कि मस्क को ट्विटर खरीदना चाहिए और लोगो को डोगे में बदलना चाहिए। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने कहा, वादे के अनुसार उन्होंने कंपनी का लोगो बदल दिया है। इस तरह से मस्क जबसे ट्विटर के मालिक बने है तबसे वो अपनी मनमानी कर रह है इसलिए कई यूजर्स ट्विटर से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके है।

0000

प्रातिक्रिया दे