आंध्र के पूर्व सीएम किरण रेड्डी भाजपा में शामिल

-कांग्रेस को दक्षिण में एक और झटका

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के एक और राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीते महीने ही कांग्रेस को अलविदा कहा था। रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी सीएम थे। कहा जा रहा है कि नेतृत्व से तनातनी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया था। पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।’ खास बात है कि रेड्डी ने भाजपा में शामिल होने का फैसला ऐसे समय पर किया है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव में एक साल का वक्त बचा है।

राहुल पर तंज

रेड्डी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं। ‘पहले ही कहा जा रहा था कि रेड्डी लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। साथ ही यह भी खबर है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में अहम पद देने की पेशकश की है।

0000

प्रातिक्रिया दे