-2023 के टाइम मैगजीन के रीडर्स पोल में शाहरुख को मिले सबसे ज्यादा वोट
-विश्व प्रसिद्ध मैगजीन ने सबसे प्रभावशाली शख्स के लिए कराया है सर्वे
-दूसरे नंबर पर महसा अमिनी व हैरी-मेगन रहे क्रमश: तीसरे व चौथे स्थान पर
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। 2023 टाइम 100 का पोल शाहरुख खान ने जीत लिया है, और टाइम-100 की लिस्ट में सबसे प्रभावशाली शख्सियत बन गए हैं। यह पाठकों के वोट पर आधारित था और सबसे ज्यादा वोट शाहरुख खान को मिले। इस पोल में कई बड़े सितारे शामिल थे। मिशेल योह, एथलीट सेरेना विलियम्स, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा जैसे कई बड़ी हस्तियों को पछाड़कर शाहरुख खान ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टाइम के संपादक 13 अप्रैल को 2023 टाइम100 सूची के लिए अपनी पसंद का खुलासा करेंगे। शाहरुख खान भारत के सबसे मशहूर एक्टर हैं और एक अंतरराष्ट्रीय आइकन भी हैं। शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं। शाहरुख की हालिया फिल्म पठान थी, जो जनवरी में रिलीज़ हुई, यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है, जिसने दुनिया भर में लगभग $130 मिलियन की कमाई की है।
हिजाब विरोध की पोस्टर गर्ल
वहीं टाइम 100 की लिस्ट की बात की जाए तो दूसरे स्थान पर 22 वर्षीय महसा अमिनी हैं। अमिनी को सितंबर में ईरान की नैतिकता पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिसने कहा था कि उसने अनिवार्य इस्लामिक हेडस्कार्फ़ हिजाब के साथ अपने बालों को ठीक से नहीं ढका था। वह एक पुलिस स्टेशन में गिर गई और तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई।
ससेक्स के ड्यूक और डचेस
तीसरा और चौथा स्थान ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेघन को मिला। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल 1.9 फीसदी वोट शेयर के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। ससेक्स के 38 वर्षीय ड्यूक ने जनवरी में अपने संस्मरण “स्पेयर” के विमोचन के बाद सुर्खियां बटोरीं, जिसमें प्रिंस हैरी ने ब्रिटेन के शाही परिवार के अंतरंग पहलुओं के बारे में लिखा था।
मेसी को 1.8 फीसदी वोट
1.8 प्रतिशत वोट के साथ पांचवां स्थान फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को मिला। अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने 2022 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीता।
999
लिस्ट में ये शख्सियत भी शामिल
टाइम 100 लिस्ट में हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मिशेल योह, दिग्गज टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा जैसी मशहूर शख्सियत शामिल हैं। टाइम डॉट कॉम में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए 12 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया, जिसमें से 4 प्रतिशत वोट अकेले शाहरुख खान को मिले और वो अव्वल नंबर पर रहे। किंग खान ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल से भी अधिक वोट हासिल किए, जिन्होंने चौथा स्थान हासिल करते हुए 1.9 फीसदी वोट प्राप्त किए।
00

