भारतीय मूल के डेनियल मुखी बने एनएसडब्लू के कोषाध्यक्ष

(फोटो : मुखी)

नई दिल्ली। भारतीय मूल के डेनियल मुखी पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं जो ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य के कोषाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उन्होंने पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति पद की निष्ठा की ग्रहण की। गौरतलब है कि 2015 में मुखी को लेबर पार्टी ने न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में स्टीव वॉन की जगह चुना था। मुखी न्यू साउथ वेल्स के भारतीय पृष्ठभूमि के पहले नेता है। बता दें कि डेनियल मुखी के माता पिता 1973 में भारत के पंजाब से आकर ऑस्ट्रेलिया में बस गए थे। डेनियल मुखी का जन्म ब्लैकटाउन के उप नगर में हुआ था। उनका बचपन सिडनी में बीता यह उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय था। गौरतलब है कि वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में 680,000 से अधिक हिंदू रहते हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में हिंदू धर्म देश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।

प्रातिक्रिया दे