कालामांजन जंगल में बाघिन
अम्बिकापुर। कालामांजन जंगल में मौजूद घायल बाघिन का भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को रेस्क्यू किया गया। वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुमकी हाथी तीरथराम की मदद से कानन पेंडारी के पशु चिकित्सक डॉ. पीके चंदन ने बाघिन को ट्रेक्यूलाइज किया।
जंगल में मंगलवार को सुबह 10 बजे ट्रेंक्यूलाइज किया गया। ट्रेंक्यूलाइज करने के बाद अधिकारियों की उपस्थिति में चिकित्सकों ने बाघिन का उपचार किया। बाघिन के सिर के पास जख्म के निशान के साथ ही कमर, पैर एवं अन्य अंगों के चोटिल होने की संभावना जताई जा रही है। होश आने पर बाघिन को पिंजरे में डाला गया। इस दौरान शाम अपरान्ह 4 बजे तक चिकित्सक घायल बाघिन का उपचार करते रहे। उपचार से तबियत में सुधार आने पर बाघिन को रायपुर जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया।
–
बेहतर उपचार की जरूरत
चिकित्सक घायल बाघिन के बेहतर उपचार की जरूरत बता रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के उपरांत उपचार के लिए बाघिन को चिकित्सकों व वन अधिकारियों के साथ बाघिन को रायपुर रवाना किया गया।
000

