-36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट के साथ होने जा रहा है लॉन्च इसरो का एलवीएम3
- 26 मार्च को सुबह 9 बजे किया जाएगा प्रक्षेपण
-इसकी बदौलत दुनियाभर में मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
नई दिल्ली। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो नित नए आयाम गढ़ रही है। अब इसी में आगे बढ़ते हुए इसरो अपना दूसरा कमर्शियल स्पेस लॉन्चिंग करने की तैयारी में है। 26 मार्च को भारत का सबसे भरी लॉन्च व्हीकल को लिफ्ट ऑफ किए जाने की तैयारी है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने लॉन्च व्हीकल मार्क-III (एलवीएम-III) को 36 वनवेब सैटेलाइट के साथ लॉन्च पैड पर ट्रांसफर कर दिया है। भारत का सबसे भारी लॉन्च व्हीकल 26 मार्च को 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट के साथ लो अर्थ ऑर्बिट (लिओ) के लिए रवाना होने वाला है।
वनवेब सैटेलाइट का ये दूसरा लॉन्च
बताते चलें कि यह भारत से वनवेब सैटेलाइट का दूसरा लॉन्च होगा। पहला लॉन्च पिछले साल अक्टूबर में किया गया था। जबकि इस बार लॉन्च 26 मार्च को सुबह 9:00 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से होने वाला है। इसकी कवरेज भी वैश्विक स्तर पर होने वाली है। गौरतलब है कि यूनाइटेड किंगडम स्थित कंपनी, यूके सरकार और भारत की भारती कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
दुनियाभर में मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
इनका उद्देश्य 588-सैटलाइट को स्पेस में भेजना है और वहां इनका एक मजबूत ग्रुप बनाना है। जिसकी बदौलत दुनिया भर में हाई स्पीडस, लो लेटेंसी ग्लोबल कनेक्टिविटी दी जा सकेगी। ये सैटेलाइट 12 रिंग्स में होंगी, जिसमें हर रिंग में 49 सैटेलाइट होने वाली हैं।
9999
00000000

