ऑस्कर 2023 में कुछ घंटे शेष… आरआरआर सहित तीन भारतीय फिल्में हैं नॉमिनेट

—ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका में सितारों का जलवा

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 के लिए पूरी दुनिया के सितारों का मेला अमेरिका में शुरू हो गया। लॉस एंजलिस में ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट में खूब धमाल हुआ। इस साल के ऑस्कर फंक्शन में भारत की तीन फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हुई हैं। इसमें से पहली फिल्म एसएस राजामौली की आरआरआर है। इस फिल्म का ‘नाटु-नाटु’ गाना ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। दूसरी फिल्म ‘ऑल दैट ब्रीथ’ है। इसका नॉमिनेशन बेस्ट डॉक्युमेंट्री के लिए हुआ है। वहीं तीसरी फिल्म ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ है, जिसका नॉमिनेशन बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए हुआ है।

ऑस्कर 2023 भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अवार्ड प्रेंजेंट करने वाली हैं। बता दें, दीपिका पादुकोण तीसरी भारतीय एक्ट्रेस हैं, जो ऑस्कर में अवार्ड प्रेजेंटेटर के रूप में चुनी गई हैं। इससे पहले साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर में अवार्ड प्रेजेंट किया था। प्रियंका चोपड़ा से पहले 1980 में पर्सिस खंबाटा ने ऑस्कर में प्रेजेंट किया था। पर्सिस खंबाटा पहली भारतीय थीं जो ऑस्कर प्रेजेंटेटर बनी थीं। बता दें, पर्सिस खंबाटा 1965 में फेमिना मिस इंडिया विनर बनी थीं।

दीपिका पादुकोण मचाएंगी धमाल

ऑस्कर 2023 को देखने का मन तो बहुत से भारतीय दर्शकों का है। इस बार 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लिगंज में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। दीपिका पादुकोण भी इस सेरेमनी में धमाल मचाएंगी। दीपिका बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी।

जैकलीन की हॉलीवुड फिल्म

इस बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म भी ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है, लेकिन यह कोई भारतीय फिल्म नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म है। जैकलीन इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने अमेरिका पहुंच गई हैं, जहां से उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है। हाल ही में, जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ की टीम के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में जैकलीन ब्लू कलर के आउटफिट वियर किए नजर आ रही हैं। इस खास मौके के लिए जैकलीन ने ब्रालेट के साथ नेवी ब्लू कलर का पैंट सूट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।

भारत में आज सुबह लाइव टेलीकास्ट

ऑस्कर 2023 का लाइव टेलीकास्ट भारत में 13 मार्च की सुबह 5.30 बजे से होगा। ऑस्कर का लाइव टेलीकास्ट डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा। ऑस्कर 2023 को एबीसी नेटवर्क अपने अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इसका प्रसारण करने वाला है, जिसमें यूट्यूब, हुलु टीवी, डायरेक्ट टीवी, फुबो शामिल हैं।

000

प्रातिक्रिया दे