डॉक्टर को बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मार डाला

जम्मू में श्रद्धा जैसा कांड…

(फोटो : कांड)

जम्मू। जम्मू में दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला। युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला डॉक्टर की पहचान डॉ. सुमेधा शर्मा के पुत्री कमल किशोर शर्मा के रूप में की है। जो तालाबा तिल्लो (जम्मू) की रहने वाली थी, जबकि आरोपी की पहचान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहर गनई पुत्र महमूद गनई के रूप में हुई है।

होली पर आई थी घर

सूचना मिलने के बाद जब पुलिस जौहर के जानीपुर स्थित घर गई तो घर का गेट बाहर से बंद था। इसके बाद पुलिस घर के अंदर घुसी तो डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, जबकि आरोपी जौहर के शरीर पर चोट के निशान थे। डॉ. सुमेधा शर्मा होली पर घर आई थी। 7 मार्च को वो जानीपुर अपने प्रेमी के घर गई थी। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस दौरान जौहर ने किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से सुमेधा की हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी और मृतका के परिवार इस मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

00000

प्रातिक्रिया दे