हरिश्चंद्र घाट पर मसान होली…

काशी में हर साल की तरह इस बार भी शुक्रवार को मसान होली मनाई गई। शुक्रवार को हरिश्चंद्र घाट पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां देश के अलग अलग जगहों के औगढ़ और अघोरी आए। श्मशान में जलती चिताओं के बीच होली खेली। इस दौरान किन्नर,देसी और विदेशी पर्यटक भी इस अद्भुत होली के साक्षी बने।

-21 स्वरूपों में दिखे शिव

रंगभरी एकादशी के दिन हुई इस होली में 8 क्विंटल से ज्यादा भस्म उड़ी, 50 किलो गुलाब के फूल और चिता की राख से होली खेली गई। आयोजक पवन चौधरी ने बताया, होली से पहले भगवान भोले की बारात निकली, जिसमें शिव के 21 स्वरूपों की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बता दें कि रंगभरी एकादशी के अगले दिन (शनिवार) महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर भी मसान की होली होगी।


000

प्रातिक्रिया दे