स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद से की शादी

अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात की जानकारी खुद स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी है। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज नजर आ रहे हैं। इस दस्तावेज के हिसाब से दोनों की शादी 6 जनवरी, 2023 को मुंबई में हुई थी। फहद अहमद, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में, फहद समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फहद ने पिछले साल अगस्त में ही समाजवादी पार्टी जॉइन की थी।

सीएए के खिलाफ उठाई थी आवाज

फहद अहमद पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने साल 2017-18 के बीच टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में एससी-एसटी और ओबीसी स्टूडेंट्स की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था। इसके बाद, फहद अहमद आगे बढ़ते चले गए। उन्होंने मुंबई में CAA को असंवैधानिक करार देते हुए, क्रांति मैदान में धरना दिया था।

00

प्रातिक्रिया दे