बुरे फंसे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, लड़की ने लगाया आरोप

वायरल हुआ वीडियो

मुंबई। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है। एक महिला फैन ने पृथ्वी शॉ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह सारा वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल से सामने आया है, जबकि पृथ्वी शॉ की तरफ से कहा गया है कि उन पर और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने बेसबॉल के डंडों से हमला किया है। एक वीडियो में पृथ्वी शॉ डंडा लिए दिख रहे और उनकी लड़की से हाथापाई भी हो रही है।

पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल के डंडों से हमला किया गया। फिर आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस करने की धमकी दी। सुरेंद्र ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन 8 लोगों में से सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर नामक दो लोगों की पहचान खुद होटल मैनेजर ने की और पुलिस को बताया। अब इसी मामले में सपना के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, सपना के साथ पृथ्वी शॉ ने मारपीट की है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में पृथ्वी शॉ के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है। सपना गिल इस दौरान पृथ्वी शॉ के हाथ में दिख रहे डंडे को पकड़ी नजर आ रही हैं।

सेल्फी लेने को लेकर विवाद

दरअसल, जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान यह विवाद सामने आया। शिकायत के मुताबिक, डिनर के दौरान अज्ञात आरोपी पृथ्वी शॉ के पास आया और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। शॉ ने मना कर दिया। इसके बाद होटल से बाहर निकलने पर उन लोगों ने बेसबॉल के डंडे से पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार का शीशा तोड़ दिया। उस दौरान पृथ्वी शॉ कार में ही मौजूद थे।

09000

प्रातिक्रिया दे