महिला क्रिकेटरों पर बरसा पैसा, मंधाना 3.40 करोड़ के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग

0 शीर्ष देशी खिलाड़ी शीर्ष विदेशी खिलाड़ी

राशि खिलाड़ी टीम राशि खिलाड़ी टीम

3.4 करोड़ स्मृति मंधाना बेंगलोर 3.2 करोड़ एश्ले गार्डनर गुजरात

2.6 करोड़ दीप्ति शर्मा यूपी 3.2 करोड़ नेट साइवर-ब्रंट मुंबई

2.2 करोड़ जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली 2.0 करोड़ बेथ मूनी गुजरात

2.0 करोड़ शेफाली वर्मा दिल्ली 1.8 करोड़ सोफी एक्लेस्टोन यूपी

1.9 करोड़ पूजा वस्त्राकर मुंबई 1.5 करोड़ मारिजाने कैप दिल्ली

5 टीमें खेलेंगी 22 मैच

4-26 मार्च तक होगा टूर्नामेंट

5 विदेशी खिलाड़ी एक टीम में

0 प्राइज मनी

विजेता : 6 करोड़

उपविजेता : 3 करोड़

तीसरा स्थान : 1 करोड़

मुंबई। भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना शुरुआती महिला प्रीमियर लीग के लिए यहां सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने स्मृति को मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपए देकर मुंबई ने हासिल किया।

देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा। आल राउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रुपए मिले।

0 लोगो लांच

ऑक्शन से ठीक पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने महिला प्रीमियर लीग का ऑफिशियल लोगो भी लांच किया। लोगो में एक महिला बैटर शॉट खेलते नजर आई।

0 पांच संभावित कप्तान

खिलाड़ी टीम

स्मृति मंधाना बेंगलोर

हरमनप्रीत कौर मुंबई

मेग लैनिंग दिल्ली

बेथ मूनी गुजरात

दीप्ति शर्मा यूपी

0 नहीं मिले खरीदार

श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट ऐसे बड़े नाम हैं जिन्हें अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला।

छत्तीसगढ़ का नहीं खुला खाता

महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियोें की नीलामी में पहले दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक रहा। देश विदेश से कुल 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था जिसमें से बीसीसीआई ने करीब 448 क्रिकेटरों को शार्टलिस्ट किया था। इसमें छत्तीसगढ़ से शिवी पांडे, यशी पांडे और ऐश्वर्या सिंह शामिल थीं। खबर लिखे जाने तक किसी भी खिलाड़ी को फ्रेंचाइचियों ने खरीदने में रुचि नहीं दिखाई थी। इन खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10-10 लाख रुपए रखी गई थी। प्रदेश से कुल 30 खिलाड़ियों का नाम नामांकन के लिए भेजा गया था।

0000

प्रातिक्रिया दे