टिकटॉक ने भारत के सभी कर्मियों को नौकरी से निकाला

नई दिल्ली। सबसे बड़े शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक ने अपने भारत के सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाला वीडियो शेयरिंग ऐप भारत में अब चालू नहीं है। 2020 में चीन के साथ गालवान घाटी में हुई झड़प के बाद सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर जून 2020 में भारत में प्रतिबंधित बाइटडांस ने कर्मचारियों को कहा था कि उन्हें 9 महीने तक नोटिस पीरियड के तौर पर पैसा दिया जाएगा। हालांकि कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिन्हें 3 महीने की नोटिस पीरियड सर्व करने की बात कही गई है। इस टीम में 40 कर्मचारी थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सभी 40 लोगों को मुआवजे में 9 महीने की सैलरी देगी। टिकटॉक इंडिया के कर्मचारियों को बताया गया था कि 28 फरवरी को उनके काम का आखिरी दिन है।

टिकटॉक से जुड़े सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को इस सप्ताह की शुरुआत में एक कॉल के जरिए छंटनी के बारे में सूचित किया गया था। बाद में उन्हें नोटिस दिया गया। पूर्व में उन्हें दूसरे अवसर की तलाश करने के लिए फीलर्स दिए गए थे।


दोबारा शुरू न होने के कारण कर्मचारियों को निकाला

भारत सरकार ने टिकटॉक को 2020 में 300 चीनी ऐप को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था, जिसके बाद इसे दोबारा लॉन्च नहीं किया गया। कंपनी का कहना है कि देश में इसे शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कंपनी इंडिया के सभी कर्मचारियों को निकाल रही है।

कहां काम कर रहे थे कर्मचारी

चीनी ऐप के भारत में बैन होने के बाद से सभी इंडिया के ज्यादातर कर्मचारी दुबई और ब्राजील के मार्केट में काम कर रहे थे। इंडिया में टिकटॉट बैन होने तक 200 मिलियन से अधिक यूजर्स थे। कंपनी देश को अपना सबसे बड़ा विदेशी बाजार समझ रही थी। हालांकि इसके प्रतिबंध होने के बाद इंस्टाग्राम ने रील्स पेश किया था।

इन कंपनियों ने भी कर्मचारियों को निकाला

बता दें कि ग्लोबल मंदी की आशंका के बीच कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों को छंटनी की है। अमेजन से लेकर फेसबुक, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है।

000

प्रातिक्रिया दे