गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुए ने किया हमला

— 4 घंटे तक मचाया उत्पात

—-6 लोगों को किया घायल

—12 सदस्यीय टीम ने पकड़ा

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना अंतर्गत अदालत परिसर में बुधवार को एक तेंदुआ घुस गया। उसने छह लोगों पर हमला कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि दोपहर में तेंदुआ अदालत परिसर में घुसा और इसके हमले में छह व्यक्तियों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुआ अब भी अदालत परिसर के भीतर है और पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया।

कोर्ट रूम कराए गए खाली

तेंदुआ घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली करा लिए गए। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

000

प्रातिक्रिया दे