होसबोले ने कहा-भारत में रहने वाला हर व्यक्ति जन्म से हिंदू

संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए सरकार्यवाह

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बड़ी बात कही है। जयपुर में संघ के कार्यक्रम में पहुंचे श्री होसबोले ने कहा कि भारत में गौ-मांस खाने वालों की भी घर वापसी हो सकती है, क्योंकि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति जन्म से हिंदू है। सरकार्यवाह ने कहा कि भारत में रहने वाली 600 से अधिक जनजातियां कहती थीं कि हम अलग हैं, हिंदू नहीं हैं। भारत विरोधी ताकतों ने उनको उकसाया था। इस पर गोलवलकर जी ने कहा कि किसी के लिए भी दरवाजे बंद नहीं हैं, क्योंकि हम वसुधैव कुटुंबकम को मानते हैं। सरकार्यवाहक ने आगे कहा कि संघ को समझने के लिए दिमाग नहीं, दिल चाहिए। केवल दिमाग से काम नहीं चलेगा, क्योंकि दिल और दिमाग बनाना ही संघ का काम है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज संघ का प्रभाव भारत के राष्ट्रीय जीवन में है।

संघ न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी

होसबोले ने कहा कि संघ न तो दक्षिणपंथी है और न ही वामपंथी है, बल्कि वह राष्ट्रवादी है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी नागरिक हिंदू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने कहा कि उनकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन उन सभी का डीएनए एक है।

भारत बनेगा विश्व गुरु

सरकार्यवाहक ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही भारत एक दिन विश्वगुरू बनकर दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि संघ भारत के सभी मतों और संप्रदायों को एक मानता है। होसबाले ने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थापना में आरएसएस की अहम भूमिका रही है। इस कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा नेता डॉ. महेश चंद्र शर्मा, अशोक परनामी और गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद थे।

000

प्रातिक्रिया दे