कश्मीर में हिमस्खलन, दो विदेशी पर्यटकों की मौत, 19 का रेस्क्यू

—गुलमर्ग में कई लोग दब गए, मृतकों में पोलैंड के पर्यटक

इंट्रो

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुए हिमस्खलन में कई लोग दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत बचाव टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसमें दो विदेशी लोगों के शवों को बर्फ के नीचे से निकाला गया। 19 अन्य विदेशी नागरिकों को बचा लिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक गुलमर्ग स्थित प्रसिद्ध स्काई रिसॉर्ट भी हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में बुधवार को भारी हिमस्खलन हुआ। इसमें पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत हो गई और 21 लोग फंस गए, जिन्हें बाद में बचा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कीइंग करने वाले 21 विदेशी नागरिकों के तीन दलों और दो स्थानीय गाइड हापथखुद कांगडोरी में स्की ढलान पर थे कि इसी दौरान अपराह्न लगभग 12.30 बजे हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि पोलैंड के दो नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य 19 लोग जो अफरवात क्षेत्र की बर्फीली चोटियों में फंस गए थे, उन्हें बारामूला जिला पुलिस के दलों ने बचा लिया है। अफरवात क्षेत्र अपने स्की ढलानों के लिए प्रसिद्ध है और हर सर्दियों में सैकड़ों पर्यटक यहां आते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गुलमर्ग के निकट सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

कर्नाटक से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दीपक चिंचोरे मौके पर मौजूद थे। चिंचोरे ने कहा, हमने अपनी आंखों के सामने मौत का तांडव देखा। स्की करने वालों पर 20 फुट की बर्फ की दीवार गिर गई और वे उसके नीचे दब गए। यह सब कुदरत का कहर है। इस घटना के तुरंत बाद बारामूला जिला पुलिस के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट अफरवात चोटी हापथखुद में हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस द्वारा अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया है। कुछ स्कीइंग करने वालों के फंसे होने संबंधी खबरों की पुष्टि की जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा

एसएसपी बारामूला ने बताया कि हिमस्खलन की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी कहा नहीं जा सकता है कि बर्फ में कितने लोग दबे हैं। एवलांच की चपेट में आए लोग हादसे के दौरान ढलान पर थे। एवलांच में मरने वाले दोनों पोलिश नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें मेडिको-लीगल प्रोसेस के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं।

बर्फ की चादर में लिपटा कश्मीर

श्रीनगर बर्फ की चादर में लिपटा है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में डेढ़ से दो मिनट तक बर्फ पड़ी है। सोमवार को भी यहां बर्फबारी हुई। इसके चलते सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ है। जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रुका रहा। बारमूला-बनिहाल के बीच ट्रेन सर्विस अभी ठप रही।

पहले भी हुआ था हिमस्खलन

बीते रविवार को लद्दाख क्षेत्र के तंगोल गांव में भी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें दो लड़कियों की मौत हो गई थी। तंगोल गांव करगिल से लगभग 78 किलोमीटर दूर ज़नास्कर राजमार्ग पर पड़ता है। यहां पिछले कई दिनों से बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर भारी बर्फ जमा हो गई थी। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरदराज के पद्दार इलाके में हिमस्खलन हुआ था। हालांकि इसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

0000

प्रातिक्रिया दे