इस बार की ज्यादातर झांकियों की थीम नारी सशक्तिकरण है।
इस बार 74वें गणतंत्र दिवस की परेड खास होने वाली है। गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। बड़ी बात यह है कि सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। इसमें से ज्यादातर झांकियों की थीम नारी सशक्तिकरण को लेकर होगी। इनमें 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी।
यूपी की झांकी की झलक
डिफेंस के पीआरओ नंपीबोउ मरिणमई ने बताया कि कर्तव्य पथ पर निकलने वाली इन झांकियों में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश ने अंतिम दौर में जगह बनाई है। इस बार झांकी की थीम अयोध्या का भव्य दीपोत्सव है। यूपी के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने भी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए खूबसूरत झांकी तैयार की है। उत्तराखंड की झांकी की थीम मानसखंड है। इसमें दुनिया भर में मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमते हुए बारहसिंगा और विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया है। जम्मू-कश्मीर की झांकी का थीम है, तीर्थयात्रियों और पर्यटन क्षमता की पृष्ठभूमि में नया जम्मू कश्मीर।
इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी नहीं
डिफेंस के पीआरओ नंपीबोउ मरिणमई ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली की झांकी अबकी बार परेड में नहीं होगी। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली झांकियों को लेकर दिल्ली स्थित नेशनल थिएटर में प्रीव्यू भी किया गया।
झांकी चयन को लेकर राज्य और केंद्र में टकराव
पिछले कुछ सालों से झांकी के चयन को लेकर राज्य और केंद्र में टकराव होता रहा है। 2022 में पश्चिम बंगाल की तरफ से प्रस्तावित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित झांकी का चयन नहीं किया गया था। इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में बंगाल की झांकी को भी शामिल किया गया है।
पहली बार परेड का हिस्सा होगी एनसीबी
पहली बार एनसीबी गणतंत्र दिवस की झांकी में हिस्सा ले रही है। परेड की थीम है नशा मुक्त भारत. ये झांकी भारत को नशा मुक्त भारत बनाने के संकल्प को दर्शाती है।
000
राज्यों की झांकी और थीम
–
- आंध्र प्रदेश – मकर संक्रांति
- अरुणाचल प्रदेश – पर्यटन / आध्यत्मिकता
- असम – देशभक्ति और आध्यत्मिकता
4 दादर नागर हवेली और दमन दीव – आदिवासी संस्कति
- गुजरात-स्वच्छ और हरित ऊर्ता
- हरियाणा – कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश
- जम्मू एंड कश्मीर – पर्यटन एंड तीर्थाटन
- झारखंड – देवगढ़ का वैद्यनाथ मंदिर
- केरल – नारीशक्ति
- लद्दाख – पर्यटन और सांस्कृतिक विविधता
- महाराष्ट्र नारी शशक्तिकरण
- तमिलनाडु – नारी शक्ति और संस्कृति
- त्रिपुरा- महिलाओं की सहभागिता के साथ सतत विकास
- उत्तर प्रदेश – अयोध्या दीपोत्सव
- उत्तराखंड – देवभूमि / मंदिर
- पश्चिम बंगाल – दुर्गा पूजा इन कोलकाता
- कर्नाटक – नारी शक्ति
। राज्यों के अलावा इस बार विभिन्न सरकारी मंत्रालयों की ओर 6 झांकियां परेड में हिस्सा लेंगी। विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में गृह मंत्रालय (2 झांकी), कृषि मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय सीपीडब्ल्यूडी और संस्कृति मंत्रालय की झांकी शामिल रहेगी।
000

