परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह ने दिया राहुल को समर्थन

-जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन

  • बारिश में भी चले राहुल, बाद में दिखे टीशर्ट में
  • शिव सेना नेता और सांसद संजय राउत भी शामिल हुए यात्रा में

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कठुआ जिले में यात्रा बारिश के बीच जारी थी। लोग उत्साह से इसमें जुड़ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने काली रंग की जैकेट पहनी। यात्रा सुबह आठ बजे हटली मोड से शुरू हुई। इसे बाद कालीबड़ी, पल्ली मोड़ से होते हुए बरनोटी तक पहुंची। जगह-जगह लोग यात्रा और राहुल गांधी को देखने के लिए रुके हुए हैं। चाय नाश्ते के बाद बारिश थमते ही राहुल एक बार फिर टी शर्ट में नजर आए। इलाके का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है। परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर लंबी वार्ता की। बरनोटी से पहले पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह को भी राहुल से मुलाकात के लिए सुरक्षा घेरे के भीतर बुलाया गया है। इससे पहले जगह जगह कुछ लोगों से उन्होंने मुलाकात की है। सुबह के समय शिव सेना नेता और सांसद संजय राउत भी पैदल यात्रा में शामिल हुए।

आम लोगों को जोड़ने की कोशिश

पठानकोट से जम्मू-कश्मीर पहुंचते राहुल गांधी की भाषा बदल गई। पठानकोट में उन्होंने आप व केजरीवाल को निशाने पर रखा तो जम्मू-कश्मीर की सीमा पर भाजपा व आरएसएस को। अमूमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहने वाले राहुल ने प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं लिया। भाजपा व आरएसएस तक ही सिमटे रहे। इतना ही नहीं उन्होंने न तो अपने पुराने साथी गुलाम नबी आजाद और न ही उनकी पार्टी का नाम लिया। उन्होंने अपने भाषण में बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा उठाकर आम लोगों को साथ लाने की कोशिश की। किसान, मजदूरों व छोटे व्यापारियों का दूसरा हिंदुस्तान बनाने की बात कहकर इन वर्गों से भी सहानुभूति बटोरने व उनका साथ पाने का प्रयास किया। राहुल ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा जोर शोर से उठाकर यह बताने का प्रयास किया कि अब नौकरियों पर सामान्य लोगों का नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा का हक है।

पदयात्रा के बाद राहुल दिल्ली रवाना

पदयात्रा के बाद राहुल गांधी नई दिल्ली को रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने 21 किलोमीटर की यात्रा में भाग लिया था। भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में दूसरा दिन है। कठुआ जिले में यात्रा बारिश के बीच भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा सुबह आठ बजे हटली मोड से शुरू हुई। इसे बाद कालीबड़ी, पल्ली मोड़ से होते हुए बरनोटी तक पहुंची।

अब्दुल्ला ने की शंकराचार्य से तुलना

(फोटो : अब्दुल्ला)

जम्मू में यात्रा के प्रवेश करते ही पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तारीफ की. अब्दुल्ला ने कहा, सदियों पहले शंकराचार्य यहां आए थे। वह तब चले जब सड़कें नहीं थीं, लेकिन जंगल थे. वह कन्याकुमारी से पैदल चलकर कश्मीर गए थे। राहुल गांधी दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने उसी कन्याकुमारी से यात्रा निकाली और कश्मीर पहुंच रहे हैं।

000

प्रातिक्रिया दे