आरआरआर ने जीता बेस्ट एक्शन अवॉर्ड

नई दिल्ली। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की सफलता थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। उसके बाद फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड हासिल किया था। इसके बाद अब इस फिल्म को एक्शन कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड मिला है। दरअसल 17 जनवरी को राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर को सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स से नवाजा गया है। इसके साथ ही सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स के द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी भी साझा की गई है।

00

प्रातिक्रिया दे