शुभमन ने जड़ा दोहरा शतक, ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी

208 रन

149 गेंद

19 चौके

9 छक्के


10वीं बार दोहरा शतक

7 शतक भारत के नाम

हैदराबाद। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने धमाल मचाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की यादगार पारी खेली। शुभमन गिल के दोहरा शतक लगाने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गजब का रिएक्शन दिया। सहवाग ने फिल्मी मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘गिल है कि मानता नहीं। शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक।’ 23 साल के गिल ने इस रिकॉर्डतोड़ पारी में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। गिल अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। गिल ने ईशान किशन किशन को पीछे छोड़ दिया। ईशान किशन ने लगभग छह हफ्ते पहले बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उनकी उम्र 24 साल 145 दिन थी। वहीं गिल ने 23 साल 132 दिन की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया।

0 दुनिया के 8वें खिलाड़ी

शुभमन गिल वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के आठवें एवं भारत के कुल पांचवें बल्लेबाज हैं। गिल से पहले भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन ने यह कारनामा किया था। इसके अलावा विदेशी बल्लेबाजों में फखर जमां, मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल ये मुकाम हासिल कर चुके हैं।

0 सबसे कम उम्र में दोहरा शतक

खिलाड़ी उम्र/दिन बनाम वर्ष

शुभमन गिल 23/132 न्यूजीलैंड 2023

ईशान किशन 24/145 बांग्लादेश 2022

रोहित शर्मा 26/186 ऑस्ट्रेलिया 2013

वनडे में दोहरा शतक

रन खिलाड़ी वर्ष

200* सचिन तेंदुलकर 2010

219 वीरेंद्र सहवाग 2011

209 रोहित शर्मा 2013

264 रोहित शर्मा 2014

215 क्रिस गेल 2015

237* मार्टिन गुप्टिल 2015

208* रोहित शर्मा 2017

210* फखर जमां 2018

210 ईशान किशन 2022

208 शुभमन गिल 2023


कोहली को पछाड़ा

संयोग से शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही एकदिवसीय मैच में पदार्पण किया था और बुधवार को उन्होंने उसी टीम के खिलाफ इतिहास रच दिया। गिल अपनी पारी के दौरान वनडे में हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इस प्रारूप में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। गिल ने विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। गिल ने अब तक 19 पारियों में 1102 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली और शिखर धवन ने अपने 1000 रन पूरे करने के लिए 24 वनडे मैच खेले थे।

गिल की शतकीय पारियां

  1. 208 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  2. 130 रन बनाम जिम्बाब्वे, 2022
  3. 116 रन बनाम श्रीलंका, 2023

0 गिल की अर्धशतकीय पारियां:

  1. 98* रन बनाम विंडीज, 2022
  2. 82* रन बनाम जिम्बाब्वे, 2022
  3. 70 रन बनाम श्रीलंका, 2023
  4. 64 रन बनाम विंडीज, 2022
  5. 50 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2022

0 दूसरे बल्लेबाज बने कम पारियों में तीसरा शतक लगाने वाले

शुभमन गिल ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। वह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने कम मैचों में तीसरा वनडे शतक पूरा किया है। शुभमन ने अपना तीसरा वनडे शतक 19वीं पारी में पूरा किया। वहीं, शुभमन गिल से आगे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन हैं। शिखर ने अपना तीसरा वनडे शतक 17वीं पारी में जड़ा था। वहीं, तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने 24वीं पारी में अपना तीसरा शतक जड़ा था। विराट कोहली चौथे नंबर हैं। विराट ने 32वीं पारी के दौरान अपना तीसरा शतक पूरा किया था।

000

प्रातिक्रिया दे