न भाजपा में जाएंगे, न ही खुद की पार्टी बनाने के मूड में टीएस

फोटो—-0 राज्य सरकार के 4 साल के परफार्मेंस को बताया बेहतरीन

0 योजनाओं का किया बखान, सरकार की उपलब्धियां गिनाई

राजनांदगांव। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे भाजपा में नहीं जाएंगे और न ही नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को अपना बड़ा भाई कहते हुए यह भी कहा कि वे उनकी चिंता करते रहते हैं। श्री सिंहदेव ने राज्य सरकार के परफार्मेस पर दस में से सात अंक दिए।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से बातचीत करते राज्य सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बेहतर बताया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 जनवरी को शासकीय नर्सिंग कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टरों और मशीनरी की कमी को दूर करने सरकार द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं मरीजों को डॉक्टर्स उपलब्ध कराने ओपीडी का समय बढ़ाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से सुबह 9 से 5 बजे तक ओपीडी टाईमिंग निर्धारित किया गया। 2.30 बजे तक पंजीयन किया जाएगा और इसके बाद 5 बजे तक ईलाज किया जाएगा। मरीजों को दो पाली में डॉक्टर्स उपलब्ध रहेंगे। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के विषय में कहा कि अपनी बात में कोई हर्ज नहीं, प्रजातंत्र में जुड़ा भी अपनी बात रख सकते हैं।

0 शराबबंदी करना कठिन निर्णय

घोषणा पत्र के अनुसार अधिकांश वादे पूरे किए हैं, लेकिन अब शेष वादों में नियमितीकरण हो या शराब बंदी का मामला एक कठिन निर्णय है, इसे पूरा करना राज्य सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है। कई मांगे ऐेसी हैं, जिसे पूरा किया तो सरकार पर हजारों करोड़ का बोझ बढ़ेगा। सरकारी अस्पतालों में सुविधा बढ़ाई जाएगी। राज्य में निजी नर्सिंग होम खुल रहे हैं, लेकिन राज्य में हर साल जरूरत से ज्यादा डॉक्टर्स निकल रहे हैं, जो निजी नर्सिंग होम में सेवा देंगे और मरीजों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

0 सीएम का चेहरा होंगे भूपेश

वर्तमान में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। आगामी चुनाव में 95 प्रतिशत चांस है मुख्यमंत्री के लिए भूपेश बघेल का चेहरा होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह बड़े भाई के नाते मेरी और मेरी राजनीतिक भविष्य की चिंता करते हैं। घोषणा पत्र अनुसार सरकारी कर्मियों का काम बाकी, पेंशन बढ़ाने जैसे काम बाकी है। कृषि में सरकार ने बेहतर काम किया, समर्थन मूल्य बढ़ा धान खरीदी की। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने मुस्कुराते कहा कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे, न ही खुद की पार्टी बनाने के मूड में हैं।

000

प्रातिक्रिया दे