लॉस एंजिलिस। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का जादू पूरी दुनिया में चल रहा है। एक बार ‘आरआरआर’ ने फिर से भारत का नाम रौशन कर दिया। मूवी को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला है। आरआरआर फिल्म के नाटू-नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार मिला है। इस गाने को ऑस्कर के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। ज्ञात हो कि हाल ही में राम चरण-जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था।
फिल्म को मिला क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड
बता दें कि 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में मूवी को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ट्विटर हैंडल ने लिखा, ‘आरआरआर’ फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
नाटु-नाटु का मतलब नाचना, मिला ये अवॉर्ड
फिल्म ‘आरआरआर’ के हाथ एक और अवॉर्ड लगा है। फिल्म के गाने नाटु-नाटु की झोली में एक और अवॉर्ड आया है। नाटू-नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार मिला है। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्वर दिया है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब ‘नाचना’ है।
राजामौली ने फैमिली के बारे में बताया
क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में लेते हुए राजामौली ने कहा, मेरे जीवन की सभी महिलाओं, मेरी मां उन्होंने मेरी पढ़ाई को बहुत महत्व दिया। मेरी रचनात्मका को प्रोत्साहित किया। राजामौली में अपनी पत्नी और बेटी की बात भी की। उन्होंने कहा मेरी पत्नी फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर है। इसी तरह वो मेरी लाइफ की भी डिजाइनर है। मेरी बेटी की स्माइल मेरे जीवन की रौशनी है।
000

