शीतलहर के साथ घने कोहरे का डबल अटैक, छह राज्यों में अलर्ट

  • पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर की स्थिति

-दिल्ली में ऑरेंज एलर्ट, उत्तर भारत जबरदस्त ठंड से ठिठुरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। शीतलहर के साथ घने कोहरे का डबल अटैक लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ठंड को लेकर 6 दिन का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिन भीषण ठंड रहेगी और फिर 3 दिन पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में छह दिन का ऑरेन्ज अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार से छह दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहले तीन दिन शीतलहर और अगले तीन दिन घने कोहरे का। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक सर्दी के सितम के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बना रह सकता है, साथ ही शीतलहर चलेगी। फिर कोहरे की मार के साथ लोगों को ठिठुरन झेलनी होगी। आईएमडी की मानें तो 16, 17 और 18 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा जबकि 19, 20 और 21 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के मुख्य स्टेशनों पर तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। देश की राजधानी में सोमवार 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान का चुरु सबसे ठंडा

मौसम विभाग ने पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही। आईएमडी ने इन राज्यों के लिए भी एलर्ट जारी किया है। विभाग ने सोमवार को एक सूची जारी की है जिसमें उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान के बारे में बताया गया है। इनको इन राज्यों की सूची में सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरु जिले का है।

अमेरिका में बाढ़ ने मचाई तबाही, लगानी पड़ी इमरजेंसी, 20 मौतें

(फोटो छ

अमेरिका इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं से घिरा हुआ है। बर्फीले चक्रवात तूफान के बाद अब बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़, बारिश और तूफान का ये असर अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में देखने को मिल रहा है। अब तक प्रभावित इलाकों से 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि राष्ट्रपति बाइडेन ने इसे आपदा घोषित कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। बर्फीले तूफान, बाढ़ और बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लाखों की संख्या में घर डूब चुके हैं। कई जगह सड़कें भी टूट गईं हैं।

80 फीसदी हिस्सा डूबा

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने यूएस न्यूज से बातचीत में बताया कि पिछले 15 दिनों के अंदर कैलिफोर्निया में 22 से 25 ट्रिलियन गैलन बारिश हो चुकी है। इसके चलते राज्य का 80 प्रतिशत हिस्सा डूब चुका है। अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। भारी बारिश के चलते कैलिफोर्निया में कई हाईवे, सड़क और पुल पानी में बहकर तबाह हो गए हैं। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश, तूफान और बाढ़ की वजह से अब तक दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

00000

प्रातिक्रिया दे