दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट जापान का, भारत 85वें नंबर पर

-हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने जारी की वैश्विक सूची

नई दिल्ली। ग्लोबल पासपोर्ट की इस लिस्ट में 199 देशों के पासपोर्ट को शामिल किया गया है जिससे 227 देशों में सफर किया जा सकता है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से दिए गए डाटा के आधार पर यह रैंकिंग दी जाती है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापान का है। इसके बाद दूसरा नंबर सिंगापुर और साउथ कोरिया का है। जर्मनी और स्पेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। शक्तिशाली पासपोर्ट 2023 की सूची में भारत को 85वें स्थान पर रखा गया है। भारत के लोग दुनिया भर के 59 देशों में वीजा फ्री घूम सकते हैं।

ये फर्म जारी करता है रिपोर्ट

लंदन स्थित ग्लोबल सिटीजनशिप एंड रेजिडेंट एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है।

ऐसे दिया जाता है नंबर

इंडेक्स में 199 पासपोर्ट और 227 ट्रेवल डेस्टिनेशन शामिल है, जो यूजर्स को उनकी वैश्विक पहुंच और गतिशीलता के बारे में सबसे व्यापक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है। यह लिस्ट उस आधार पर तैयार किया जाता है कि उस देश के पासपोर्ट पर व्यक्ति कितने देशों की यात्रा कर सकता है।

टॉप 10 देश

  1. जापान, 2. सिंगापुर, द. कोरिया, 3. जर्मनी, स्पेन, 4. फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, 5. ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीटन, 6. फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूके, 7.अमेरिका, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, न्यूजीलैंड, नार्वे, स्विटजरलैंड, 8. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, माल्टा, 9. पोलैंड, हंगरी, 10. लिथुवानिया, स्लोवाकिया।

00000

प्रातिक्रिया दे