डकैती की कोशिश में झारखंड की एक्ट्रेस की हत्या

-लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली

रांची। झारखंड की रीजनल फिल्मों और म्यूज़िक अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री रिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह रिया अपने पति और 3 वर्षीय बेटी के साथ कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। रिया के पति ने बताया कि रास्ते में सड़क के लुटेरों ने लूटपाट के इरादे से रिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस रिया के पति से पूछताछ कर रही है। रिया के पति प्रकाश कुमार भी रिया के साथ ही रिजनल फिल्मों में काम करते थे।

रॉबरी के इरादे से लुटेरों ने किया हमला

ये घटना सुबह के लगभग छह बजे हुई जब प्रकाश कुमार ने महिषरेखा के बागनान थाना क्षेत्र के पास वाशरूम जाने के लिए अपनी गाड़ी रोकी थी। जैसे ही इन लोगों ने गाड़ी रोकी तीन लोगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट के इरादे से उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब लुटेरों ने पति पर हमला किया तो पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी इस दौरान रिया को गोली लग गई और लुटेरे मौके से भाग गए।

000

प्रातिक्रिया दे