—-झारखंड में श्रद्धा जैसा हत्याकांड,
—-लोहे काटने की मशीन से रूबिका के शव के किए टुकड़े-टुकड़े
देश में हत्या के बाद शव के टुकड़े करने का ट्रेंड चला रहा है। झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी शख्स ने एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। जैसे ही खबर फैली हड़कंप मच गया। आरोपी पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी को कटर से 50 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिया। पुलिस को शव के कई टुकड़े मिले हैं। अब महिला के सिर की तलाश है।
–
साहिबगंज। झारखंड साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के शव टुकड़े-टुकड़े कर जिले के विभिन्न इलाकों में फेंके जाने आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तर्ज पर इस मामले से स्थानीय लोगों हैरान हैं। अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता रूबिका पहाड़िया 28 वर्षीय दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी, जो आदिम पहाड़िया जनजाति से थी। स्थानीय निवासियों ने जिले के बोरिया इलाके में पीड़ित के शव के टुकड़ों को देखा, जिन्हें कुत्ते खींच रहे थे और बाद में पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि दिलदार अंसारी ने रूबिका पहाड़िया से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। दो से तीन दिनों पूर्व आपसी विवाद के बाद अंसारी ने रूबिका की हत्या कर दी और शव के लगभग 50 टुकड़े कर दिए। किस्पोट्टा ने बताया कि पुलिस को सबसे पहले रूबिका के परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना दी थी जिसके बाद उसकी तलाश प्रारंभ की गयी। बोरियो के थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने पीटीआई-भाषा को बताया, जिले के विभिन्न हिस्सों से शव के कम से कम 13 टुकड़े बरामद किए गए थे। जांच करने पर पाया गया कि शव के ये टुकड़े बोरिया क्षेत्र के डोंडा पहाड़ निवासी 22 वर्षीय महिला के थे। स्थानीय लोग इस घटना से हतप्रभ थे। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) (साहिबगंज) राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि पीड़िता के शव के कुछ टुकड़े जिले के एक खाली पड़े घर में मिले हैं। दुबे ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद हत्या के सिलसिले में अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में हैं। मामले की जांच कर रहे हैं। विस्तृत जांच के बाद और जानकारी मिल सकेगी।
–
दिलदार की दूसरी पत्नी थी रूबिका
22 वर्षीय रूबिका पहाड़िन के साथ मो. मुस्तकीम के पुत्र दिलदार अंसारी का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने फिर शादी कर ली। दिलदार पहले से ही शादीशुदा था। इसे लेकर दिलदार के परिजन नाखुश थे। घरवालों की नाराजगी के कारण दिलदार रूबिका को बोरियो संथाली के हेमंती मुर्मू के मकान में रखता था। मकान मालकिन हेमंती ने बताया कि दिलदार मकान किराया दो हजार रुपये दे चुका था। महज पांच-छह दिन ही युवती उसके मकान में किराए पर रही। इसके बाद दिलदार के स्वजन रूबिका पहाड़िन को अपने घर बेल टोला ले गए।
–
–
कुत्ते घसीट रहे थे शरीर के कटे अंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।
—
पुलिस ने बरामद किए कई अंग
शनिवार को पुलिस ने एक अंगूली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश बरामद किए। वहीं, दो अंगुली एवं पेट का हिस्सा सुबह में आंगनबाड़ी केंद्र बोरियो संथाली से बरामद किया गया। पुलिस को सिर की तलाश है। मानव अंग मिलने पर एसपी के नेतृत्व में दिलदार के सभी संबंधियों के यहां छापेमारी की गई।
—
ताई के शव काटने खरीदा मार्बल कटर
इधर, राजस्थान के जयपुर में हुए सरोज शर्मा हत्याकांड ने हर किसी को सन्न कर दिया है। यहां युवक ने ताई के शव काटने खरीदा मार्बल कटर खरीदा था। पुलिस के अनुसार अनुज शर्मा ने अपनी ताई सरोज की नृशंस हत्या की। यही नहीं आरोपी ने अपनी ताई का शव ठिकाने लगाने का तरीका ढूंढने के लिए श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ी खबरें पढ़ीं। अनुज ने इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वही फार्म्युला अपनाया लेकिन बच नहीं सका। मृतका की बेटियों को शक हुआ तो उन्होंने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या के आरोपी अनुज उर्फ अचिंत्य गोविन्द दास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मर्डर केस में लगातार नए खुला सामने आ रहे हैं। डीसीपी नॉर्थ परिश देशमुख ने बताया कि हत्या की वारदात 11 दिसंबर की है। अनुज शर्मा ने हथौड़ी से अपनी ताई सरोज के सिर पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को चाकू से काटने की कोशिश की। हालांकि, चाकू से हड्डियां काटने में सफल नहीं हुआ तो उसने बाजार से 1500 रुपए में मार्बल कटर खरीदा। बाद में शव को घसीट कर बाथरूम में ले गया जहां मार्बल कटर से शव के अलग-अलग 10 टुकड़े किए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बाथरूम, किचन पूरे घर में खून फैल गया। पुलिस के के मुताबिक, शव को ठिकाने लगाने के साथ ही अनुज दो दिन तक खून के धब्बे साफ करने में लगा रहा। आरोपी अनुज शर्मा ने सरोज शर्मा के लापता होने की सूचना दी तो उनकी बेटी पूजा बीकानेर से जयपुर आ गई। 13 दिसंबर की सुबह पूजा ने देखा कि अनुज किचन की दीवार पर लगे खून के धब्बे साफ कर रहा था। पूजा के पूछने पर अनुज ठीक ढंग से जवाब नहीं दे सकता। पूजा को उसकी सफाई गले नहीं उतरी। बाद में पूजा और उसकी बड़ी बहन मोनिका ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और अपने चचेरे भाई पर संदेह जताया। पुलिस ने अनुज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। अनुज की निशानदेही पर शव के 8 टुकड़े बरामद कर लिए लिए गए हैं। दो टुकड़ों की तलाश जारी है।
—
ट्रॉली बैग और थैलों में भरा शव के टुकड़े
लाश के अलग-अलग 10 टुकड़े करने के बाद अनुज ने अलग-अलग टुकड़ों को ट्रॉली बैग और थैलों में भरा। फिर एक-एक करके शव के टुकड़े ठिकाने लगाने लगा। वह अपनी कार से सीकर रोड होते हुए दिल्ली रोड स्थित सुनसान जगह पर पहुंचा। वहां जंगल में शव के टुकड़े फेंके और उनके ऊपर मिट्टी डाल दी ताकि आवारा जानवर शव के टुकड़े बाहर ना निकाल सकें। शव ठिकाने लगाने के दौरान ट्रॉली बैग ले जाते हुए अनुज सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। पुलिस ने अनुज की गिरफ्तारी करने के साथ ही मार्बल कटर, ट्रॉली बैग, थैले, चाकू, बाल्टी और कार को जब्त कर लिया।
—

