-नशा मुक्ति जागरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान
(फोटो : नशा)
जयपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने विवादित बयान दिया है। राजस्थान के भरतपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री ने कहा कि “जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था। अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा।”उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से नशे की दुनिया ने पूरी तरह से हमारे देश पर कब्जा कर लिया है। हमारी सभी से अपील है कि नशे से होने वाले नुकसान और इससे होने वाली मौतों का डर लोगों में पैदा करें, इससे जैसे जहर की दुकानें नहीं हैं वैसे ही नशे का दुकाने भी बंद हो जाएंगीं। नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए केंद्रीय मंत्री देश के अलग अलग कोनों में जाकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। इसी के तहत वो भरतपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नेहरू जी और गांधी जी पर विवादित बयान दे दिया।
00

