बीजिंग, न्यूयार्क में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, आठवें नंबर पर मुंबई

  • वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने जारी किए आंकड़े, टॉप-10 ‘अरबपति शहरों’ की लिस्ट जारी

-सूची में चीन- अमेरिका का है दबदबा, भारत का एकमात्र शहर शामिल

इंट्रो

दुनिया में अमीरों की तादाद बढ़ती जा रही है। भारत में भी ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। देश के दो दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी विश्व के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं? वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने ये आंकड़े जारी किए हैं। इनमें मुंबई का नाम भी शामिल है।

नई दिल्ली। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने दुनिया के टॉप-10 शहरों की लिस्ट जारी की है, जहां पर सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इनमें चीन का बीजिंग सबसे पहले पायदान पर है। देश की राजधानी बीजिंग में रहने वाले अरबपतियों की संख्या 100 है। गौरतलब है कि इस चीनी शहर की लगभग 2.30 करोड़ से ज्यादा है। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका का न्यूयार्क सिटी शहर आता है। साल 2021 के मुताबिक, 84.7 लाख की आबादी वाले इस बड़े शहर में लगभग बीजिंग के बराबर ही 99 अरबपति रहते हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर हांगकांग का नाम आता है और ये शहर 80 अरबपतियों का घर है।

यूके का लंदन इस पायदान पर

दुनिया में सबसे अमीरों के पसंदीदा शहरों की लिस्ट में और भी नाम शामिल हैं। इसमें चौथे पायदान पर रूस का मास्को शहर आता है। इसमें 79 अरबपति रहते हैं। इसके अलावा चाइना का एक और शहर शेनझान भी अरबपतियों की फेवरेट लिस्ट में है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की सूची में इसे पांचवें नंबर पर रखा गया है। इस शहर में 68 अरबपति बसते हैं। जबकि छठे स्थान पर भी एक चीनी शहर शंघाई आता है और यहां पर 64 अरबपतियों का घर है। 63 अरबपितयों के साथ ब्रिटेन का लंदन शहर सातवें पायदान पर है।

सैन फ्रांसिस्को-मुंबई में बराबर अरबपति

बिलिनेयर के पसंदीदा शहर की लिस्ट में भारत के मुंबई को भी शामिल किया गया है। ये एक अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के बराबर अरबपतियों का निवास स्थान है। देश की आर्थिक राजधानी में कुल 48 अरबपति रहते हैं, वहीं सैन फ्रांसिस्को में भी इतनी ही संख्या में अरबपति हैं। हालांकि, लिस्ट में भारतीय शहर को ऊपर रखा गया है। टॉप-10 में चीन का एक और शहर शामिल है, जो 10वें नंबर पर आता है। इस शहर का नाम होंगझोऊ है और यहां पर 47 अरबपति रहते हैं।

फेवरेट लिस्ट में आगे चाइना-यूएस

इस लिस्ट में दिए गए आंकड़ों को देखें तो इसमें चीन और अमेरिका (चाइना-यूएस) का ही दबदबा दिखाई पड़ता है। टॉप-10 में शामिल चार शहर बीजिंग, शेनझान, शंघाई और होंगझोऊ शामिल हैं। वहीं अमेरिका के दो शहरों न्यूयार्क और सेन फ्रांसिस्को को लिस्ट में शामिल किया गया है। जबकि, भारत, ब्रिटेन और रूस का एक-एक शहर शामिल है।

000

प्रातिक्रिया दे