आलोचनाओं के बाद कोश्यारी ने मांगी गृहमंत्री शाह से मदद

-शिवाजी-गडकरी की तुलना पर घिरे हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उनके विवादित बयानों को लेकर खूब आलोचना हुई, जिससे वह बैकफुट पर हैं। इस बीच उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे सलाह मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोश्यारी ने पत्र में कहा है कि जब वह सक्रिय राजनीति से हटना चाहते थे, तब उन्हें राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब उनकी आलोचना हो रही है। ऐसी में बताइए कि अब उन्हें क्या करना चाहिए।

चल रही हटाने की मांग

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने पिछले महीने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिस को लेकर उन्हें आचोलनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। साथ ही महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्र सरकार से उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने बयानों से चर्चाओं में रहते हैं। पिछले महीने उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने युग की बात है। बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक अब लोगों के लिए नए आदर्श बन सकते हैं। इससे पहले, उन्होंने कहा था कि अगर मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो शहर के पास न तो पैसे रहेंगे और न ही वित्तीय राजधानी का तमगा। उनके इस बयान पर खूब विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।

000

प्रातिक्रिया दे