शंकराचार्यों और संतों की शिक्षाओं से बचा है भारत : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

मुंबई। मुंबई में आयोजित एक समारोह के दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत शंकराचार्यों और संतों की शिक्षाओं के कारण जीवित है। भारतीय सभ्यता न केवल प्राचीन है, बल्कि यह चुनौतियों का निर्माण करने और उनका सामना करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य हिंदू धर्म की अद्वैत वेदांत परंपरा में मठों के प्रमुखों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक धार्मिक शीर्षक है। इस दौरान उन्हें सार्वजनिक नेतृत्व के लिए एसआईईएस (साउथ इंडियन एजुकेशन सोसाइटी) श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री पर फेंकी स्याही, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जले के पिंपरी चिंचवड शहर में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पाटिल की सुरक्षा में चूक के बाद तीन अधिकारियों सहित 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि बीआर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले पर टिप्पणी करने के एक दिन बाद चंद्रकांत पाटिल पर कुछ लोगों ने उनके ऊपर स्याही फेंकी थी। मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। चंद्रकांत पाटिल ने जो बात कही थी उसका अर्थ समझना चाहिए था। उसका अर्थ ये था कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर या कर्मवीर भाउराव पाटिल ने कभी भी सरकार से अनुदान मांगकर संस्थाएं नहीं चलाई। उन्होंने लोगों के शिक्षा की व्यवस्था समाज से पैसा खड़ा कर और दानवीर लोगों को साथ में लेकर किया। मगर उनके शब्दों को पकड़कर इस तरह की घटना करना बहुत गलत बात है।


‘सुल्ली डील्स’: मुख्य आरोपी के खिलाफ चलेगा मुकदमा

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। कई मुस्लिम महिलाओं की सहमति के बिना नीलामी के लिए उनकी तस्वीरें इस ऐप पर डाली गई थीं। सूत्रों ने रविवार को बताया कि ओंकारेश्वर ठाकुर पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 196 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। यह धारा सरकार के खिलाफ अपराधों और ऐसे अपराध करने के लिए आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने से संबद्ध है। पुलिस को इस धारा के तहत आरोपी को अभियोजित करने के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी की जरूरत थी। ठाकुर ने कथित तौर पर ‘सुल्ली डील्स’ ऐप और ‘सुल्ली डील्स’ ट्विटर हैंडल बनाया था। उल्लेखनीय है कि यह ऐप बनाने का मकसद मुस्लिम महिलाओं और मुस्लिम समुदाय का अपमान करना था।


प्रातिक्रिया दे