मोरबी में जीते भाजपा के कांतिलाल, नदी में कूदकर बचाई थी लोगों की जान

गुजरात की चर्चित मोरबी सीट से भाजपा के कांतिलाल अमृतिया जीत गए हैं। अक्टूबर में हुए मच्छू ब्रिज हादसे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी का जमकर घेराव किया लेकिन बीजेपी का दांव दोनों पार्टियों पर भारी पड़ गया। भाजपा के प्रत्याशी और ब्रिज हादसे के दौरान नदी में कूदकर लोगों की जान बचाने वाले मोरबी हीरो कांतिलाल अमृतिया ने बंपर जीत दर्ज की है। वे भाजपा से पूर्व में 5 बार विधायक रह चुके हैं। कांतिलाल को कुल 113701 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल को 61580 वोटों को मात दी। तीसरे पायदान पर आम आदमी पार्टी के पंकज रनसरिया रहे। अक्टूबर में हुए ब्रिज हादसे में कांतिलाल ने अपने जान की बिना परवाह किए नदी में कूदकर कई लोगों को बचाया था। जिसके बाद नवंबर में भाजपा ने सिटिंग विधायक और राज्य सरकार में मंत्री ब्रजेश मेरजा का टिकट काट कर इन्हें मौका दिया था। लोगों की सहानुभूति और समर्थन की उम्मीद के अनुसार ही कांतिलाल को काफी अच्छे मार्जिन से जीत मिल है। बीजेपी का वोट शेयर 59.21 फीसदी रहा।

कांग्रेस से मिली थी हार

साल 2017 में भाजपा की तरफ से ही चुनाव लड़ रहे कांतिलाल अमृतिया को कांग्रेस के ब्रजेश मेरजा के सामने हार का सामना करना पड़ा था। साल 2020 में ब्रजेश मेरजा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद उपचुनाव में ब्रजेश ही भाजपा के प्रत्याशी रहे थे, लेकिन इस बार मोरबी ब्रिज हादसे में हीरो के तौर पर कांतिलाल के उभरने के बाद पार्टी ने ब्रजेश मेरजा की जगह उन्हें मौका दिया और राजनीतिक गुणा-गणित बिल्कुल सटीक बैठी।

तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल को 52459 वोट मिले।अपना डेब्यू कर रही आम आदमी पार्टी के पंकज रनसरिया को कुल 17544 वोट मिले हैं। कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। आप के प्रत्याशी पंकज रनसरिया समेत 14 अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में भी नाकाम रहे। 2022 विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मोरबी में 1 दिसंबर को मतदान हुआ था। 2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 4 प्रतिशत कम वोटिंग टर्नआउट 67.16 फीसदी रहा था।


प्रातिक्रिया दे