विदेश मंत्री जयशंकर बोले: रूस से EU का तेल आयात भारत से छह गुना, 10 देशों की तुलना में खरीदा ज्यादा ईंधन

जर्मनी की विदेश मंत्री दो एनालेना बेयरबॉक दिवसीय भारत दौर पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर के साथ मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जयशंकर ने पिछले दो साल से जर्मन अधिकारियों के पास रह रही भारतीय बच्ची का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भी बात करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ ने फरवरी से नवंबर तक रूस से दस देशों की तुलना में अधिक जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) का आयात किया है।

रूस से तेल खरीदने को लेकर क्या कहा
विदेश मंत्री ने कहा, यूरोपीय संघ ने फरवरी से नवंबर तक रूस से अगले दस देशों की तुलना में अधिक जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) का आयात किया है। यूरोपीय संघ का तेल आयात भारत के तेल आयात से छह गुना ज्यादा है। गैस का आयात भी काफी है, हम इसका आयात नहीं करते हैं।

प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं आपसे इन आंकड़ों को देखने का आग्रह करूंगा। ‘रूस फॉसिल फ्यूल ट्रैकर’ नाम की एक वेबसाइट है जो आपको हर देश का डेटा देगी कि वास्तव में कौन क्या आयात कर रहा है।

प्रातिक्रिया दे