Gujarat and Himachal Pradesh Exit Poll Result 2022 Live News: हिमाचल प्रदेश के बाद सोमवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव भी संपन्न होने वाला है। मतदान खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के रूझान भी आने लगेंगे। अगल-अलग एजेंसियों ने अपने सर्वे में लोगों के मूड को जानने की कोशिश की है। ऐसे में हम आपको बताएंगे पोल ऑफ पोल यानी एग्जिट पोल्स का भी पोल।
गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले गए। इसके नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। वहीं, MCD के लिए मतदान चार दिसंबर को था, इसके परिणाम सात दिसंबर को आएंगे।
गुजरात चुनाव का एग्जिट पोल
जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को यहां 35  से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं
हिमाचल प्रदेश चुनाव का एग्जिट पोल
इंडिया न्यूज-जन की बात: 32-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                