मुंबई। मुंबई में दक्षिण कोरिया की महिला यूट्यूबर के साथ छेड़खानी हुई है। खार में जब महिला लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग कर रही थी तब उसके साथ मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों युवकों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब दक्षिण कोरिया की महिला यूट्यूबर ने अपने बयान में कहा है कि वह पुलिस की कार्रवाई से खुश है। एएनआई से बात करते हुए यूट्यूबर ह्योजिओंग पार्क ने कहा कि ऐसा मेरे साथ पहले भी एक दूसरे देश में हुआ लेकिन उस समय पुलिस को नहीं बुला पाई थी। वहीं भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। आगे उसने कहा कि वह पिछले तीन हफ्ते से मुंबई में है और अब ज्यादा समय तक रहने की योजना बना रही है।
ये है पूरा मामला
पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला के काफी करीब आया और उसने महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर महिला को परेशान करने वालों को गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
0000000

