गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के बीच राज्य के पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 75 वर्षीय जय नारायण व्यास ने पांच नवंबर को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब 32 साल भाजपा में रहे। जय नारायण व्यास और उनके बेटे समीर व्यास ने अहमदाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। अशोक गहलोत और गुजरात कांग्रेस के अन्य नेता भी वहां मौजूद थे। जय नारायण व्यास ने जब पांच नवंबर को बीजेपी छोड़ने की पुष्टि की थी, तभी कहा था कि उनके पास आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस) के विकल्प हैं। तब गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा था कि संभवत: टिकट न मिलने से नाराज होकर व्यास ने भाजपा छोड़ी होगी। उन्होंने कहा था कि जय नारायण व्यास 32 साल बीजेपी में रहे। दस साल में दो बार चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। इस बार 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट नहीं देने का फैसला किया है।
000

