नई दिल्ली। साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया। दिल्ली में यह शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू हुआ था और शाम 06 बजकर 19 मिनट पर ग्रहण का मोक्ष हो गया। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 4:23 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण हो गया। इसके बाद यह कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, पटना, लखनऊ, भोपाल, रांची, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, हरिद्वार भुवनेश्वर और कटक में भी देखा गया। हालांकि, इसका सूतक काल 09 घंटे पहले ही लग गया। सूतक काल का समय सुबह 9 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हुआ। सूतक काल के लगने के बाद मंदिरों के कपाट ग्रहण के समापन तक बंद रहे। चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान किया गया।
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़
कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर मंगलवार को हरिद्वार के घाटों पर गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। लाख श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर भारी भीड़ की संभावना के दृष्टिगत पुलिस ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे।
0000000000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                