मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ जुकर बर्ग ने कहा- जल्द मिलेंगी कई सुविधाएं
जल्द ही आने वाला है नया फीचर,
नई दिल्ली। मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में अपने लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के लिए एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने इस फीचर को कॉल लिंक नाम दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल के लिए सीधा लिंक बना सकते हैं। इसकी मदद से 32 यूजर्स एक साथ व्हाट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं। उपयोगकर्ता व्हाट्सएप पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वीडियो कॉल करेंगे।
अभी सिर्फ आठ लोग ही जुड़ते थे
व्हाट्सऐप के 32 यूजर वीडियो कॉल पर एक साथ एकसाथ बातचीत कर सकेंगे। अभी व्हाट्सऐप के वीडियो कॉल से 8 लोग जुड़ सकते हैं। उपयोगकर्ता कॉल के विकल्प में जा कर ‘कॉल लिंक’ बना सकेंगे। इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकेंगे। कॉल लिंक का उपयोग करने के लिए व्हाट्सएप यूजर्स को ऐप को ‘अपडेट’ करना होगा।
पांच हजार को भेज सकते हैं ब्राॅडकास्ट संदेश
व्हॉट्सएप के उपयोगकर्ता अब वॉयस या वीडियो कॉल पर एक बार में 32 उपयोगकर्ताओं को एक साथ जोड़ सकेंगे, 25 जीबी तक की फाइल भेज सकेंगे और एक समूह में 1,024 सदस्यों को जोड़ सकेंगे। कंपनी ने बताया कि व्हॉट्सएप उपयोगकर्ता अपने समुदाय के 5,000 सदस्यों और उपयोगकर्ताओं को ब्रॉडकास्ट संदेश भी भेज सकेंगे।
कैसे किया जा सकेगा इसका उपयोग
व्हाट्सऐप का यह फीचर जल्द ही एनरायड और आईओएस प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए लाइव हो जाएगा। यह फीचर वॉट्सऐप चैट लिस्ट के कॉल्स टैब में मिलेगा। यहां यूजर्स वॉयस और वीडियो कॉल के लिए लिंक जेनरेट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कॉल्स को शेड्यूल भी कर पाएंगे। आप इस लिंक को अन्य उपयोगकर्ताओं या समूहों को भेज सकते हैं। अन्य उपयोगकर्ता इस लिंक पर क्लिक करके अपनी सुविधा के अनुसार जुड़ सकते हैं।
जुकरबर्ग ने फेसबुक पर किया पोस्ट
जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ”हम इस सप्ताह से व्हाट्सऐप पर ‘कॉल लिंक’ सुविधा शुरू कर रहे हैं ताकि आप एक क्लिक कर किसी कॉल से जुड़ सकें। हमारी कंपनी ने व्हाट्सऐप पर 32 लोगों तक के समूह के लिए वीडियो कॉल की सुविधा का परीक्षण भी शुरू कर दिया है और जल्द ही यह सुविधा सभी को मिलेगी।
–
मेटा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा आज हम व्हॉट्सएप पर समुदाय (कम्युनिटीज) शुरू कर रहे हैं। इससे ग्रुप बेहतर हो जाएंगे क्योंकि सब-ग्रुप, कई थ्रेड, अनाउंसमेंट चैनल बनाए जा सकेंगे तथा और भी बहुत कुछ होगा। आपके संदेशों की निजता बरकरार रहेगी। कंपनी ने इन सुविधाओं की घोषणा अप्रैल में की थी और अब इन्हें शुरू किया जा रहा है। अगले कुछ सप्ताह में ये सुविधाएं सभी उपयोगकर्ताओं को मिलने लगेंगी।

