इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया, बटलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फिलिप्स की पारी बेकार

ब्रिस्बेन। टी 20 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हरा दिया है। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया था, जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी और 20 रनों से हार गई। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 62 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें सैम कुरेन ने शिकार बनाया। इस जीत के साथ इंग्लैंड प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। उसके पहले 3 अंके थे, जो इस जीत के बाद 5 हो गए हैं। न्यूजीलैंड ग्रुप 1 में अच्छी रन रेट के चलते 5 अंकों के साथ टॉप पर है। बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिस बोक्स और सैम कुरेन ने लिए 2-2 विकेट

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद इंग्लैंड मैच में पूरी तरह हावी हो गई और उसके बाद कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया। इंग्लैंड के लिए क्रिस बोक्स ने 2 सैम कुरेन ने 2 और बेन स्टोक्स-मार्क वुड ने 1-1 विकेट चटकाया।

बटलर ने रन व विकेट में बनाया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान बटलर टी20 इंटरनेशनल के 100 मैच की 92 पारियों में 34 की औसत से 2468 रन बना चुके हैं। वे इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। बटलर का स्ट्राइक रेट 144 का है। वे एक शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं। नाबाद 101 रन की बेस्ट पारी खेली है। 219 चौके और 103 छक्के लगाए हैं। बटलर के बतौर विकेटकीपर टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। सर्वाधिक रन का यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन के नाम था।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने बटलर

बटलर ने शुरुआती 10 ओवरों में धीमे अंदाज में बल्लेबाजी की और एलेक्स हेल्स को ज्यादा स्ट्राइक देने का प्रयास किया। क्रीज पर टिक जाने के बाद बटलर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां अर्धशतक 35 गेंदों में पूरा किया। यह उनका टी-20 विश्व कप में कुल चौथा अर्धशतक है। उन्होंने 47 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड स्कोर बोर्ड

न्यूजीलैंड:

फिन एलेन का स्टोक्स को कुरेन 16

डेवोन कॉनवे का बटलर बो वोक्स 03

केन विलियमसन का राशिद बो स्टोक्स 40

ग्लेन फिलिप्स का स्थानापन्न बो कुरेन 62

जेम्स नीशाम का कुरेन बो वुड 06

डेरिल मिशेल का स्थानापन्न बो वोक्स 03

मिशेन सेंटनर नाबाद 16

ईश सोढ़ी नाबाद 06

अतिरिक्त: 07

कुल:20 ओवर में छह विकेट पर: 159 रन

विकेट पतन: 1-8, 2-28, 3-119, 4-126, 5-131, 6-135

गेंदबाजी:

मोईन 1-0-4-0

वोक्स 4-0-33-2

राशिद 4-0-33-0

कुरेन 4-0-26-2

वुड 3-0-25-1

लिविंगस्टोन 3-0-26-0

स्टोक्स 1-0-10-1

00000000000000000000000000

स्कोर बोर्ड इंग्लैंड:

जोस बटलर रन आउट 73

एलेक्स हेल्स स्टं कॉनवे बो सेंटनर 52

मोईन अली का बोल्ट बो सोढ़ी 05

लियाम लिविंगस्टोन बो लॉकी फर्ग्युसन 20

हैरी ब्रूक का एलेन बो साउथी 07

बेन स्टोक्स पगबधा बो फर्ग्युसन 08

सैम कुरेन नाबाद 06

डेविड मलान नाबाद 03

अतिरिक्त: 05

कुल: 20 ओवर में छह विकेट पर: 179 रन

विकेट पतन: 1-81, 2-108, 3-153, 4-160, 5-162, 6-176

गेंदबाजी:

बोल्ट 4-0-40-0

साउथी 4-0-43-1

सेंटनर 4-0-25-1

फर्ग्युसन 4-0-45-2

ईश सोढ़ी 4-0-23- 1

0000

प्रातिक्रिया दे