मगरमच्छ के साथ बाहों में बाहें डालकर कर रहा था डांस, किसी ने वीडियो बना लिया

मगरमच्छ पानी का बेताज बादशाह होता है! क्योंकि भैया, पानी में उससे खूंखार शिकारी कोई नहीं। और हां, वह सिर्फ पानी में ही नहीं बल्कि जमीन पर भी शिकार करने में उस्ताद होता है। ऐसे में पानी में रहकर भला कौन मगरमच्छ से दुश्मनी करना चाहेगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। यकीनन, इसे देखकर आपको ‘440 वाल्ट’ का झटका लग सकता है। दरअसल, इस क्लिप में एक शख्स पानी के भीतर मगरमच्छ के साथ रोमांटिक डांस करता दिख रहा है। और हां, हम शर्त लगाते हैं कि आपने शायद ही कभी किसी आदमी को मरगमच्छ के साथ इस अंदाज में नाचते देखा होगा।
मगरमच्छ को गले से लगाकर किया डांस

इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक बंदा पानी में मगरमच्छ की कंपनी इतनी इंजॉय कर रहा है कि वह उसके साथ डांस कर रहा है। जी हां, बंदे ने मगर को गले से लगाया हुआ है, और तालाब के बीचोबीच उसके साथ ‘रोमांटिक’ अंदाज में नाचते हुए दिख रहा है। सही में, दोनों के चेहरे देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें इसमें काफी मजा आ रहा है! वैसे तो मगरमच्छ पानी का राजा है, जिससे शिकार का बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। अगर वो किसी को जबड़ों में दबोच ले, तो भैया उसकी टांय-टांय फिश होना तय है। पर लगता है कि इस बंदे पर मगरमच्छ का दिल आ गया है!
64 लाख बार देखा गया वीडियो
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @BornAKang द्वारा 18 अक्टूबर को साझा किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- फ्लोरिडा के व्यक्ति ने फिर से स्ट्राइक की। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 66 हजार से अधिक लाइक्स, 44 हजार से ज्यादा रीट्वीट और 64 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने इस दुर्लभ दृश्य को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जैसे कुछ यूजर्स ने लिखा कि हम तो यह सोच रहे हैं कि मगरमच्छ के दिमाग में क्या चल रहा होगा, वहीं अन्य ने लिखा कि अपनी सास के सास नाचते हुए।


पहले भी वायरल हो चुका है ये क्लिप

वैसे यह पहली बार नहीं है जब इस वीडियो ने इंटरनेट की जनता को हैरान किया हो। इससे पहले भी ये शॉकिंग क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा चुका है। कुछ समय पहले आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को साझा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि कुछ लोग पागलपन की किसी भी हद तक जा सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे