- रूसी राष्ट्रपति ने उठाया बड़ा कदम, चार राज्यों में बना दिए कमांडर
- इन शहरों के नाम हैं डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन
-जनतम संग्रह में 99 फीसदी लोगों के समर्थन मिलने का किया है दावा
-ये चार शहर मिलकर बनाते हैं 15 फीसदी यूक्रेनी क्षेत्र
मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यूक्रेन के चार राज्यों को अपने देश के साथ विलय कर दिया। पिछले साल से यूक्रेन के साथ चल रही जंग में यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है। रूसी सरकार के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी टैस के मुताबिक, शुक्रवार को ऐतिहासिक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार राज्यों का अपने देश में विलय कर दिया है। इन शहरों के नाम डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया। ऐतिहासिक भाषण के साथ पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है। डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिजिया और खेरसॉन मिलकर 15 फीसदी यूक्रेनी क्षेत्र बनाते हैं।
जनमत संग्रह में समर्थन का दावा
क्रेमलिन ने दावा किया था यूक्रेन के इन राज्यों में जनमत संग्रह किया गया था, जिसमें मास्को के समर्थन में 99 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। क्रेमलिन ने उस वक्त ऐलान किया था कि जल्द ही इन राज्यों का रूस में विलय किया जाएगा।
पश्चिम ने दी थी चेतावनी
बता दें कि यूक्रेन के राज्यों को अपने देश में विलय पर यूक्रेन समेत पश्चिम ने रूस की निंदा की थी। पश्चिमी देशों ने बाकायदा रूस को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा होता है कि रूस प्रतिबंधों की नई कड़ी का सामना करने को तैयार रहे।
और बढ़ेगा तनाव
रूस के हालिया कदम के बाद तनाव और बढ़ने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने भी कहा है कि रूस के इस कदम से ‘खतरा और ज्यादा’ बढ़ जाएगा। यह क्षेत्र में शांति की संभावनाओं को भी खतरे में डाल देगा। —
जैपोरिझ्झिया में मानवीय काफिले पर बमबारी, 23 की मौत
रूसी द्वारा यूक्रेन के चार हिस्सों को आज अपने देश में मिलाने के औपचारिक एलान के पूर्व जैपोरिझ्झिया शहर में मानवीय काफिले पर बमबारी किए जाने की खबर आई है। रूसी हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और 28 घायल हो गए हैं।
0000000000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                