राजनांदगांव सांसद के भाई ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल

नोटिस जारी करना भाजपा को पड़ा भारी

रायपुर/कवर्धा। प्रदेश की राजनीति में आज उस समय हलचल बढ़ गई, जब राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय के चचेरे भाई विजय पाण्डेय ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के शासकीय निवास कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनका तिरंगा गमछा पहनाकर स्वागत किया।

लगभग पिछले तीन दशक से भाजपा में रहने वाले विजय पाण्डेय ने यह कदम कबीरधाम जिला भाजपा द्वारा उन्हें दिये गये नोटिस से क्षुब्ध होकर उठाया है। विजय पाण्डेय कबीरधाम जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर आसिन थे। इसके आलावा वे हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। एसोसिएशन के कार्यालय के लिए भूखंड आबंटन हेतु चर्चा के लिए उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को 13 सितम्बर को बोड़ला स्थित अपने पेट्रोल पंप के परिसर में आमंत्रित किया था। मोहम्मद अकबर जब पहुंचे तो पेट्रोल पंप के कार्यालय में विजय पाण्डेय ने अतिथि परंपरा का निर्वहन करते हुए चाय पान कराते हुए उनका स्वागत किया। यह बात कबीरधाम जिला भाजपा को नागवार गुजरी तथा 17 सितम्बर को विजय पाण्डेय को नोटिस जारी कर 03 दिनों के भीतर जिला भाजपा अध्यक्ष के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने का आदेश देते हुए उनसे पूछा गया कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया जाए। पार्टी की नोटिस जिला महामंत्री के हस्ताक्षर से जारी की गई थी, लेकिन महामंत्री का नाम नहीं दर्शाया गया था। नोटिस में कहा गया था कि मंत्री का स्वागत भाजपा के जिले के पद में रहते हुए किया गया जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

सीएम भूपेश के कार्याें से प्रभावित

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के बाद विजय पाण्डेय ने संवाददाताओं के समक्ष कहा कि वे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों व समाज के सभी वर्गों के हित हेतु किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की नीति उन्हें अच्छी लगती है। इसे देखते हुए वे कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहें हैं।

00000000

सात दिन में सामने लाएंगे सच्चाई

पंजाब राज्य महिला आयोग ने छात्राओं के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में न्याय होगा। आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस पूरे मामले की सात दिन में सच्चाई सामने लाई जाएगी। इसके साथ ही हॉस्टल की वार्डन से भी पूछताछ होगी।

हॉस्टल का गेट कूद प्रदर्शन में शामिल

रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। उन्होंने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया।

नहाती और कपड़े बदलती लड़कियों का वीडियो

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर लड़की से पूछताछ की गई । इस दौरान लड़की ने माना कि वह अपने दोस्त को वीडियो भेजती थी। वह अपने दोस्त के कहने पर ही सारी कार्रवाई को अंजाम देती थी। सूत्रों की माने तो जब छात्राओं को पता चला कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान वीडियो देखकर एक छात्रा को तो दिल का दौरा पड़ गया। छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मजबूरी में यूनिवर्सिटी के गेट तक बंद करने पड़े। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

शौचालय के दरवाजे के नीचे की जगह

मोहाली के एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले की जांच करने पहुंचीं एडीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने हॉस्टल में छात्राओं से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान छात्राओं ने उन्हें बताया कि शौचालय के दरवाजे के नीचे जो जगह है, आरोपी छात्रा वहीं से उनका वीडियो बनाती थी। लड़कियों से पूछताछ के बाद एडीजीपी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि मामले में 20 छात्राएं प्रभावित हैं, जिन्होंने आरोपी को वीडियो बनाते या फोटो खींचते देखा है।

0000

प्रातिक्रिया दे